फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सलाल पावर स्टेशन और नराकास रियासी को मिला राष्ट्रीय राजभाषा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सलाल पावर स्टेशन और नराकास (नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति) रियासी ने राष्ट्रीय स्तर पर धाक जमाई है। गृह मंत्रालय द्वारा सलाल पावर स्टेशन को प्रथम और नराकास रियासी को द्वितीय राजभाषा शील्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

यह गौरवपूर्ण सम्मान 20 फरवरी को अगरतला में आयोजित संयुक्त क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार ने एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) उत्तम लाल और सलाल पावर स्टेशन के कार्यपालक निदेशक अनीष गौरहा को प्रथम पुरस्कार की शील्ड सौंपी। वहीं, नराकास रियासी के लिए द्वितीय पुरस्कार उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संजीव कुमार और उप प्रबंधक (राजभाषा) व सदस्य सचिव कुलदीप कुमार शर्मा ने प्राप्त किया। सम्मेलन में देशभर से आए लगभग पांच हजार हिंदी प्रेमियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें