किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही तैयारियों की समीक्षा करते हुए सूक्ष्म योजना, विभागीय तालमेल और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। सभी विभागों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।
जागरूकता गतिविधियों का प्रचार-प्रसार पोस्टर और बैनरों के माध्यम से बस अड्डों, बस स्टॉप, सरकारी कार्यालयों और अन्य प्रमुख स्थानों पर किया जाए। साथ ही सार्वजनिक परिवहन विशेषकर बसों पर बैनर लगाकर अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने पर बल दिया।
उपायुक्त ने सभी तहसीलदारों (चार्ज जनगणना अधिकारी) को तहसील स्तर पर जनगणना नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए। समय रहते कमियों की पहचान करने और उन्हें दूर करने के लिए फील्ड स्तर पर सक्रिय कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।