फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिला ने लगाया अपहरण और जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रौन-दोमेल क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जांच जारी
विज्ञापन

उधमपुर। रौन-दोमेल के निक्की नालियां में महिला द्वारा चार व्यक्तियों पर अपहरण कर जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी पक्ष ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सोची-समझी साजिश करार दिया है।
पीड़िता के अनुसार करीब पांच दिन पहले रात करीब आठ बजे जब वह ससुर को खाना देकर घर आ रही थी, तभी धार रोड के पास कार सवार चार लोगों (देवी दत्त, नूर-जमाल, शब्बीर और शब्बीर) ने उसका अपहरण कर लिया। उसे दरसू टनल के पास ले जाकर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। वह किसी तरह जान बचाकर जंगल की ओर भागी और लोगों की मदद से पुलिस तक पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के दावों की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्य के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष का दावा: दुष्कर्म केस में दबाव बनाने की साजिश
दूसरी ओर आरोपी पक्ष ने पूरी कहानी को निराधार बताया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता महिला का पति पिछले छह महीने से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। इसी का बदला लेने के लिए अब उन्हें फंसाने के लिए पूरी कहानी गढ़ी गई है। महिला की मंशा है कि उसके पति पर जो दुष्कर्म का केस है, उसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें