फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छह करोड़ की विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। विधायक बलदेव राज शर्मा ने वीरवार को क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स पर 5.98 करोड़ खर्च होंगे, जिनमें मुख्य रूप से बुट्टान से कुंड सड़क (5.77 करोड़) की ब्लैकटॉपिंग और निर्माण कार्य शामिल है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अघार जित्तो टेंपल रोड और क्यों रोड पर सुरक्षा दीवार के कार्यों का भी शुभारंभ किया गया। विधायक ने कहा कि इन कार्यों से रोड कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों की पुरानी मांगें पूरी होंगी। इस अवसर पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी नीरज गुप्ता, एईई पैंथल रऊफ अहमद, एईई जुगल शर्मा, डीडीसी निर्मला देवी, बीडीसी शाम लाल भगत, सरपंच रवि शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा प्रधान रियासी सुदेश शर्मा मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें