उधमपुर। पुलिस ने गढ़ी स्थित गोला-बारूद मोड़ पर नियमित गश्त के दौरान 12 बोतल अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा है। उसकी पहचान अशोक कुमार निवासी गढ़ी के रूप में हुई। मंगलवार को रेहंबल थाने की टीम ने गढ़ी की ओर आ रहे व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। जब उसके हाथ में पकड़े थैले की जांच की तो जेके स्पेशल व्हिस्की की 12 बोतलें बरामद हुईं। वह शराब के संबंध में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सका। इस कारण शराब को जब्त कर एफआईआर की गई। संवाद