फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम: गांदरबल में दो ग्रेनेड और चीनी पिस्तौल बरामद, महिला समेत दो मददगार गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 12:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, गांदरबल

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गांदरबल में एसओजी के साथ संयुक्त कार्रवाई कर एक महिला समेत दो आतंकी सहयोगियों को हथियार, दो हैंड ग्रेनेड और आठ लाख से अधिक नकदी के साथ गिरफ्तार किया।
Register For Event
विज्ञापन
पकड़े आतंकी सहयोगी। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने वीरवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में एक महिला सहित दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, दो हैंड ग्रेनेड और आठ लाख से ज्यादा की नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांदरबल पुलिस ने देर शाम स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया था। गुंडरेहमान के पास नाका लगाकर चेकिंग की गई। इस दौरान सूचना के आधार पर एक लोड कैरियर को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में 1 चीनी पिस्तौल, पिस्तौल की 1 मैगजीन, पिस्तौल के 4 कारतूस, 2 हैंड ग्रेनेड और 8,40,500 नकदी बरामद की गई। साथ ही आतंकी मददगार गुलाम नबी मीर निवासी हाजिन बांदीपोरा और शबनम नजीर निवासी शालाबुग, गांदरबल को गिरफ्तार किया गया।

बरामद हथियारों से जुड़े स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस: प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना गांदरबल में मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद हथियार, गोला-बारूद और कैश से जुड़े स्रोत, मकसद और संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता से अपील है कि राष्ट्र विरोधी या आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस से साझा करें ताकि देश विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

अवंतीपोरा में जमात के सदस्य के घर पर छापा
अवंतीपोरा पुलिस ने वीरवार को प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के सदस्य के घर छापा मारकर आपत्तिजनक सामग्री व डिजिटल डिवाइस बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई अवंतीपोरा थाने में दर्ज एफआईआर के संबंधी डाडसरा में की गई। कई लोगों से पूछताछ कर कानूनी प्रावधानों के तहत पाबंद किया गया है। यह तलाशी अभियान आतंकी इकोसिस्टम और उसके सपोर्ट स्ट्रक्चर को खत्म करने के लिए चल रहे प्रयासों के तहत चलाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें