फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulip Garden: ट्यूलिप गार्डन खुलने के 28 दिन के भीतर पहुंचे 3.42 लाख आगंतुक, पर्यटक बोले- यह अकल्पनीय

Mon, 13 Apr 2026 10:53 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में 28 दिन में 3.42 लाख आगंतुक पहुंचे। यह गार्डन गुरुवार, 16 अप्रैल से आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा।
Register For Event
विज्ञापन
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डल झील के किनारे जबरवन पहाड़ियों के दामन में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन के खुलने के 28 दिन के भीतर 3.42 लाख आगंतुक पहुंचे। उन्होंने इस बगीचे में रंगबिरंगे ट्यूलिप के फूलों का आनंद लिया। पर्यटकों के अनुसार यह ट्यूलिप गार्डन अकल्पनीय है। शब्दों में इसकी खूबसूरती बयान करना नाइंसाफी होगी।  

विज्ञापन


बता दें कि एशिया के सबसे बड़े इस ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 16 मार्च को किया था। पहले ही दिन से हजारों की संख्या में आगंतुकों इन खूबसूरत नजारों का लुत्फ लेने के लिए पहुंचे थे। पहले दिन से लेकर अब तक पर्यटकों के चेहरों पर काफी उत्साह देखने को मिला। बागवानी विभाग की ओर से की गई सुविधाओं से वे संतुष्ट दिखाई दिए।
 
मुंबई से आई मालिनी ने बताया, मैं लगातार दूसरे साल केवल ट्यूलिप के नजारों का लुत्फ लेने पहुंची हूं। इस बार कुछ कारणों से लेट हो गई तो थोड़े कम ट्यूलिप देखने को मिले लेकिन फिर भी नजारे दिल को छू लेने वाले थे। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इन नजारों का लुत्फ लेना चाहता है, उसे एक बार खुद यहां आना होगा। 
विज्ञापन


दिल्ली से आए बिपिन भाटिया ने कहा कि ट्यूलिप गार्डन देखना मेरा एक सपना था। पिछले साल किन्ही कारणों के चलते नहीं देखने आ सका। यहां आकर सही में लगा कि कश्मीर धरती का स्वर्ग है। यहां के लोग भी सहयोगी हैं और हालात भी ठीक हैं। 

इस बीच बागवानी विभाग की निदेशक मथुरा मासूम ने अमर उजाला को बताया कि शुरुआती 28 दिन में आगंतुकों का आंकड़ा 3.42 लाख पहुंच चुका है। आज भी करीब 10-12 हजार आगंतुक पहुंचे होंगे जिसके चलते यह आंकड़ा 3.50 लाख को पार कर जाएगा।  

एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में इस बार ट्यूलिप की 75 के करीब किस्में देखने को मिलीं। यहां 18 लाख से भी ज्यादा बल्ब लगाए गए थे। पिछले सीजन में 26 मार्च से 24 अप्रैल 2025 तक 30 दिन के भीतर 8,55,125 आगंतुकों के यहां आने का रिकॉर्ड बना था। 

16 अप्रैल से ट्यूलिप गार्डन आम जनता के लिए बंद होगा
कश्मीर के बागवानी, उद्यान और पार्क विभाग ने सोमवार को घोषणा की कि श्रीनगर में स्थित ट्यूलिप गार्डन 16 अप्रैल से आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा। एक नोटिस के अनुसार यह निर्णय ट्यूलिप समिति की सिफारिश पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें