अवंतिपोरा। पुलिस ने खरीयू में दो लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने र्शशली में गुप्त सूचना के आधार पर एसएचओ इंस्पेक्टर नईम रशीद के नेतृत्व में छापा मारा। यहां दो लोगों को पकड़ा गया। उनके पास से 6830 रुपये की राशि और ताश के पत्ते जब्त किए। आरोपियों शौकत अहमद शेख निवासी शर्शली व उमर नजीर भट निवासी वहाब साहब शर्शली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद