श्रीनगर। शहर के राजबाग इलाके में लगातार बारिश के बीच बुधवार दोपहर को झेलम नदी में एक हाउसबोट आंशिक रूप से डूब गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जीरो ब्रिज और अब्दुल्ला ब्रिज के बीच हुई।
दिनभर रुक-रुककर बारिश होने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इससे हाउसबोट एक तरफ झुक गई और आंशिक रूप से नदी में डूब गई जिसके बाद उसे और डूबने से बचाने के प्रयास शुरू किए गए। लगातार प्रयासों के बाद नदी के किनारे पेड़ों और अन्य ढांचों से रस्सियां बांधकर हाउसबोट को वापस उसकी सही स्थिति में लाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। हाउसबोट को स्थिर करने के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया जिससे आगे किसी भी नुकसान को रोका जा सका। ब्यूरो