फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सांसद इंजीनियर रशीद के पिता को दिल्ली के एम्स में किया गया शिफ्ट

विज्ञापन
श्रनगर के अस्पताल से पिता को दिल्ली ले जाते समय साथ में सांसद इंजीनियर रशीद। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के मुख्य प्रवक्ता इनाम उन नबी ने शनिवार को बताया कि बारामुला से सांसद इंजीनियर रशीद के बीमार पिता को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

एक बयान में इनाम उन नबी ने कहा कि हाजी खजर मोहम्मद शेख की हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह पर आज दोपहर बाद उन्हें एम्स दिल्ली ले जाया गया। उन्होंने कहा कि परिवार को उम्मीद है कि एम्स में मिलने वाले विशेष इलाज से उन्हें ठीक होने में मदद मिलेगी और उन्होंने लोगों से इस मुश्किल समय में उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील की।
एआईपी प्रवक्ता ने एसएमएचएस अस्पताल, चेस्ट डिजीज अस्पताल श्रीनगर के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और इलाज में शामिल सभी मेडिकल टीमों का, उनकी पूरी लगन से की गई देखभाल और सहयोग के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने शुभचिंतकों और समर्थकों का भी उनकी दुआओं और एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि परिवार इस मुश्किल दौर में लोगों द्वारा दिखाई गई चिंता और हमदर्दी की बहुत कद्र करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें