फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अमेरिका, ईरान और इस्राइल के बीच तनाव पर चिंता जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। कुलगाम से विधायक और वरिष्ठ सीपीआई(एम) नेता और विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने अमेरिका, ईरान और इस्राइल के बीच जारी तनाव और युद्ध को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष का सबसे ज्यादा असर गरीब और मेहनतकश तबके पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

तारिगामी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध और तनाव के कारण दुनिया भर की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसका असर भारत समेत जम्मू-कश्मीर पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि ईंधन, खाद्य पदार्थों और जरूरी सामानों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह युद्ध जल्द नहीं रुका तो आने वाले समय में बेरोजगार नौजवानों पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। रोजगार के अवसर और कम हो सकते हैं तथा आर्थिक संकट और गहरा सकता है।
विज्ञापन

तारिगामी ने कहा कि पहले ही महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं और ऐसे हालात में युद्ध के कारण पैदा हुई आर्थिक अस्थिरता गरीब परिवारों के लिए बड़ा झटका साबित होगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि आम लोगों को राहत पहुंचाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें