श्रीनगर। कश्मीर के मीरवाइज डॉ. मौलाना उमर फारूक ने शनिवार को सरकार से शब्बीर अहमद शाह को रिहा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक विचारों के लिए जेल में 39 साल की पूरी जिंदगी बिताने के बाद और सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद उन्हें एक बार फिर सताया जा रहा है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। हम केंद्र सरकार से एक बार फिर अपील करते हैं कि शाह और उनके परिवार की तकलीफों को और न बढ़ाया जाए और उन्हें आजाद कर दिया जाए। ब्यूरो