फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रेस सूचना ब्यूरो ने जिला प्रशासन बडगाम के सहयोग से शनिवार को क्षेत्र में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के प्रावधानों, उद्देश्यों और क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विकास आयुक्त डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट ने किया जो इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। इस कार्यशाला में जिला के लगभग 45 पत्रकारों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि जटिल नीति सुधारों को आम लोगों के लिए समझने योग्य जानकारी में बदलने में मीडिया की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि सटीक और बेहतर जानकारी पर आधारित रिपोर्टिंग पारदर्शिता, जवाबदेही और सरकारी कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान देती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें