श्रीनगर। जल जीवन मिशन जम्मू-कश्मीर की मिशन डायरेक्टर अंजलि सेहरावत ने शनिवार को टंगमर्ग का दौरा कर मिशन के तहत चल रही पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एफबीआई डिवीजन टंगमर्ग के कार्यकारी इंजीनियर और विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
मिशन डायरेक्टर ने एफबीआई डिवीजन टंगमर्ग के अंतर्गत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं का मौके पर जाकर जायजा लिया और कार्यों की प्रगति, कार्यक्षमता तथा गुणवत्ता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजनाओं के प्रमुख हिस्सों जैसे स्रोत संरक्षण उपाय, इंटेक स्ट्रक्चर, फिल्ट्रेशन प्लांट, स्टोरेज रिजर्वायर और वितरण नेटवर्क की समीक्षा की। इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सभी निर्माण कार्य स्वीकृत डीपीआर और तकनीकी मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। अंजली सेहरावत ने फील्ड इंजीनियरों और ठेकेदारों से बातचीत कर कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की जानकारी ली। संवाद