फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कोकरनाग में पोस्त की अवैध खेती की नष्ट

विज्ञापन
पुलवामा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अनंतनाग। कोकरनाग पुलिस ने सेनजी गडूल इलाके में सब्जियों के खेतों में की जा रही पोस्त की अवैध खेती नष्ट कर दी। थाना कोकरनाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट गडूल तथा कृषि विभाग वायलू के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक व्यक्ति ने अपने सब्जी के खेत में पोस्त की अवैध खेती कर रखी थी। मौके पर अवैध फसल के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए एकत्र किए गए जबकि पूरी फसल को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया। मामले की जांच के तहत गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें