बांदीपोरा। एचकेएम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ने 27 असम राइफल्स के सहयोग से वीरवार को दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ईको पार्क चंदाजी में किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में कॉलेज के छात्राें ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और सशस्त्र बल के कर्मियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सार्थक संवाद के लिए एक जीवंत मंच प्रदान किया गया। वहीं छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर ईरजो ने एक भावपूर्ण नात पेश किया जबकि माजिद ने एक सोलो डांस के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया और निहाल ने सोलो गीत प्रस्तुत किया। फिजा और उनके समूह द्वारा कश्मीरी लोक प्रदर्शन (रॉफ) को विशेष रूप से सराहा गया। संवाद