-उसके पास से 35 हजार रुपये का चेक भी बरामद
श्रीनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को श्रीनगर में एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
अधिकारियों के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी को श्रीनगर के बटमालू इलाके में एक ट्रैप ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया। यह कार्रवाई एक स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पुलिसकर्मी किसी आधिकारिक काम के बदले अवैध रूप से पैसे की मांग कर रहा था।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके साथ ही 35,000 रुपये का एक चेक भी बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह रकम स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब्त की गई। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जारी है। संवाद