फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जीएमसी अनंतनाग में प्रशासनिक फेरबदल, नए मेडिकल सुपरिटेंडेंट की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार का कदम, डॉ. सिद्दीकी को डायरेक्टोरेट से अटैच किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मरीजों की बेहतर देखभाल और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से राजकीय मेडिकल कालेज अनंतनाग में अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है।
जारी सरकारी आदेश के अनुसार जिला अस्पताल बडगाम में तैनात कंसल्टेंट पैथोलॉजी डॉ. बिलाल मशरफ बांडे को जीएमसी अनंतनाग में तैनात करते हुए एसोसिएटेड हॉस्पिटल का मेडिकल सुपरिटेंडेंट नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी अगले आदेश तक सौंपी गई है।
विज्ञापन

वहीं, जीएमसी अनंतनाग में मेडिकल सुपरिटेंडेंट का कार्यभार संभाल रहे डॉ. अरशद हुसैन सिद्दीकी को अगली सूचना तक डायरक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज कश्मीर, श्रीनगर से अटैच किया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक यह बदलाव क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अस्पताल प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस निर्णय से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और चिकित्सा व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें