फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नशा मुक्ति और नए आपराधिक कानूनों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
पुलवामा में नशा मुक्ति अभियान। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुलवामा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों को जारी रखते हुए पुलवामा पुलिस ने सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय हावल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों, नए आपराधिक कानूनों और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के बारे में जानकारी देना था।
यह कार्यक्रम महिला पुलिस थाना पुलवामा की ओर से आयोजित किया गया जिसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार और समाज के लिए भी गंभीर खतरा है। छात्रों से नशे से दूर रहने और इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को हाल ही में लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों, उनके अधिकारों तथा महिला सुरक्षा और संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले विभिन्न अपराधों और पीड़ितों के लिए उपलब्ध कानूनी सहायता एवं उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें