फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सेव यूथ सेव फ्यूचर'' की पहल, डीसी समेत उलेमा और इमामों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। नशे के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए अब मजहबी रहनुमा भी मैदान में उतर आए हैं। सोमवार को शीरी बारामुला के दारुल उलूम कुरैशिया में सेव यूथ सेव फ्यूचर फाउंडेशन की ओर से नशा जागरूकता पर एक खास संवाद कार्यक्रम हुआ।
इस कार्यक्रम में डीसी सैयद फखरुद्दीन हामिद, फाउंडेशन के चेयरमैन वजाहत फारूक भट, एडीसी बारामूला मुदासिर हुसैन के साथ बड़ी संख्या में मुफ्ती, हाफिज, इमाम और स्थानीय लोग शामिल हुए। बैठक में नशे की लत से नौजवानों को बचाने में उलेमा, इमामों और समाज के रोल पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि नशा सिर्फ एक शख्स को नहीं, पूरे खानदान और समाज को तोड़ देता है। मस्जिदों और मदरसों से अगर नशे के खिलाफ आवाज उठे तो उसका असर सीधा घर-घर तक जाएगा। डीसी ने कहा उलेमा और इमाम समाज के रहनुमा हैं ओर नौजवान उनकी बात सुनते हैं। अगर वे जुमे के खुत्बे में दर्स में नशे के नुकसान बताएं तो बड़ी तबदीली आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखलाकी तालीम से बनेगा मजबूत समाज
कार्यक्रम में मौजूद मदरसा प्रमुखों ने कहा कि बच्चों को दीनी तालीम के साथ अखलाकी तालीम देना भी जरूरी है। अगर बच्चे को सही-गलत का फर्क पता होगा, दोस्तों का दबाव झेलने की ताकत होगी तो वह नशे से दूर रहेगा। बैठक के आखिर में सभी ने एकजुट होकर नशा मुक्त बारामूला का संकल्प लिया। वहीं तय हुआ कि मस्जिदों, मदरसों और मोहल्लों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें