फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सभी पात्र लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से किसान क्रेडिट कार्ड खातों से जोड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। उपायुक्त बारामुला मिंगा शेरपा ने मंगलवार को डीसी कार्यालय बारामुला के मुख्य सभागार में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के अंतर्गत जिले में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने होलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम (एचएडीपी) की विस्तृत समीक्षा की जिसमें भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का आकलन किया गया तथा अब तक हासिल लक्ष्यों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन


पीएम-किसान योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से सक्रिय किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खातों से जोड़ा जाए ताकि किसान संस्थागत ऋण एवं अन्य वित्तीय लाभों का सुगमता से उपयोग कर सकें। उन्होंने बैंकिंग अधिकारियों को केसीसी खाता धारकों की शाखा-वार सूची जमा करने का भी निर्देश दिया, जिससे निगरानी एवं अंतराल विश्लेषण में सुविधा हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें