अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बारामुला जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास वीरवार को सेना ने दो पोर्टरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों के मुताबिक सेना की 18 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के दो पोर्टर गुलमर्ग के ऊपरी क्षेत्र में अनीता पोस्ट की ओर जा रहे थे। तभी वे सड़क से फिसलकर एक नाले में गिर गए। इनकी पहचान बारामुला जिले के चंदूसा के लियाकत अहमद दीदार और इश्तियाक अहमद खटाना के तौर पर हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण यह पोस्ट सर्दियों में बंद हो जाती है। उन्होंने आगे बताया कि एक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है और समाचार लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी था।