फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर': श्रीनगर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने करोड़ों की संपत्ति की कुर्की

Sat, 16 May 2026 03:30 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ड्रग पेडलरों की करीब 5.8 करोड़ की संपत्ति और एक वाहन जब्त किया है। 
Register For Event
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 5.8 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई तीन ड्रग तस्करों से जुड़ी संपत्तियों पर की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खनयार थाने की टीम ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की धारा 68-एफ के तहत तीन अचल संपत्तियों और एक वाहन को जब्त किया है। यह कदम जम्मू-कश्मीर में चल रहे 100-दिवसीय 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत उठाया गया है, जिसे 11 अप्रैल को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुरू किया था।

पहली संपत्ति नजीर अहमद मीर उर्फ नजीर लश्करी की है, जिसमें कुलीपोरा, खनयार में स्थित एक दो मंजिला मकान और आठ दुकानें शामिल हैं। यह संपत्ति करीब 4.5 मरला जमीन पर बनी है और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 3.2 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


दूसरी संपत्ति गुलजार अहमद मीर की है जो मस्कीन बाग खनयार का निवासी है। इसमें एक एसयूवी वाहन सात मरला जमीन और उस पर बनी अस्थायी संरचना शामिल है। इसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1.8 करोड़ आंकी गई है।

तीसरी संपत्ति जहीद मंजूर राठेर की है, जो लोने मोहल्ला, नौपोरा खनयार का निवासी है। इसमें नौ मरला जमीन पर बना एक एक मंजिला मकान शामिल है जिसकी कीमत करीब 80 लाख बताई गई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी संपत्तियां कथित तौर पर नशा तस्करी से अर्जित पैसों से खरीदी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें