फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लेह में गरिमा और गौरव के साथ मनाया 10वां त्रि-सेवा सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस

विज्ञापन
लेह में 10वां त्रि-सेवा सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया, स्रोत – भारतीय सेना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। सेना ने बुधवार को लेह में 10वां त्रि-सेवा सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस गरिमा और गौरव के साथ मनाया। इस दौरान राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले लद्दाख के वीर पूर्व सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत हॉल ऑफ फेम मेमोरियल में पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। यहां ब्रिगेडियर अजय कटोच, उप जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेह सब एरिया एवं स्टेशन कमांडर लेह ने वरिष्ठ पूर्व सैनिकों के साथ मिलकर लद्दाख के बलिदानी वीरों को नमन किया।
विज्ञापन


लेह के रिंचेन ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में लद्दाख से लगभग 600 सेवानिवृत्त सशस्त्र बल कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला रहे। अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व सैनिकों के अमूल्य योगदान और राष्ट्र के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह के दौरान लद्दाख के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित किया गया।

पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान और सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर कई सहायता डेस्क स्थापित किए गए। यहां पेंशन, कल्याणकारी योजनाओं तथा अन्य मुद्दों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की ओर से पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सेना कल्याण प्लेसमेंट संगठन की सहायता से लेह में स्थापित प्लेसमेंट सेल के माध्यम से 45 से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार प्राप्त हुआ है। वहीं एडब्ल्यूपीओ के तत्वावधान में स्थापित डिजिटल लर्निंग सेंटर के माध्यम से अब तक 200 से अधिक पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


स्थायी आजीविका की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्ष 2025 में दो बैचों में पूर्व सैनिकों को सौर तकनीशियन के रूप में प्रशिक्षित किया गया ताकि लद्दाख की सौर ऊर्जा क्षमता का उपयोग किया जा सके। अब तक 150 से अधिक पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है जिनमें से आठ को इस क्षेत्र में रोजगार भी प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त, नुब्रा घाटी, निमू, कारू, कारगिल और द्रास जैसे दूरदराज क्षेत्रों में स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पूर्व सैनिक दिवस लद्दाख के विभिन्न स्थानों पर भी मनाया गया जिसमें लगभग 1,000 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें