फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नशा तस्करी के आरोपी की 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत अवंतिपोरा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग पेडलर की लगभग 2.50 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि निसार अहमद खानडे निवासी चेरसू अवंतिपोरा की दो मंजिला रिहायशी इमारत तथा 7 कनाल 18 मरला भूमि को कुर्क किया गया है।

पुलिस पोस्ट टोल प्लाजा के प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई जांच में पाया गया कि यह संपत्ति मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित धन से बनाई गई थी। जांच के दौरान संपत्ति को अवैध आय से अर्जित घोषित किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी नशा तस्करी और मादक पदार्थों से जुड़े कई मामलों में संलिप्त रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि कुर्क की गई संपत्ति उसकी अवैध गतिविधियों से प्राप्त आय का प्रत्यक्ष परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें