बांदीपोरा। पुलिस ने एक नशा तस्कर की संपत्ति कुर्क कर ली है। इस संपत्ति में एक ऑटो लोड कैरियर शामिल है। इसकी कीमत लगभग 1.5 लाख है। यह वाहन नशा तस्करी के आरोपी इरफान राशिद सोफी निवासी ब्रार बांदीपोरा ने अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री से हासिल की थी। इरफान राशिद सोफी पीएस अरागम में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर में आरोपी है।
प्रवक्ता ने कहा कि बांदीपोरा पुलिस समाज को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खतरों से बचाने के अपने संकल्प को दोहराती है। साथ ही यह भी वादा करती है कि इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।