श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को एक्स पर कहा कि ईरान-इस्राइल संघर्ष के दौरान कश्मीरियों की एकजुटता ने उन तत्वों को बेचैन कर दिया है, जो समाज में विभाजन फैलाने की कोशिश करते रहते हैं।
कहा कि विश्वसनीय रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया के जरिए स्वयंभू धार्मिक व्यक्तियों और युवाओं के एक वर्ग का इस्तेमाल कर शिया और सुन्नी समुदायों के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक सोची-समझी साजिश प्रतीत होती है, जिसका मकसद उस एकता को तोड़ना है जो हाल के समय में मजबूती से उभरकर सामने आई है।
उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को सतर्क रहने और अफवाहों से दूर रहने की जरूरत है। हम सभी को मिलकर इस एकता को बनाए रखना होगा।