फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बांदीपोरा में 20 दिनों में 13 तस्कर गिरफ्तार, 15 एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। पुलिस ने पिछले 20 दिनों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 13 नशा तस्करों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पूरे जिले में 15 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

एसएसपी बांदीपोरा एजाज अहमद जरगर ने कहा कि पुलिस ने नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने और नशे की लत पर रोक लगाने के लिए नशीले पदार्थों की आपूर्ति और मांग दोनों पहलुओं को निशाना बनाते हुए अपने ऑपरेशन काफी तेज कर दिए हैं।
अधिकारियों के अनुसार पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों से चरस व् अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। अवैध खेती पर समानांतर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने 10 मरला जमीन पर फैली अफीम की फसलों को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पूरे जिले में दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। इस अभियान के दौरान नियंत्रित पदार्थों की बिक्री से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर आठ दवा की दुकानों को मौके पर ही सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें