गांदरबल। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सोनमर्ग के थाजवास इलाके में एक अस्थायी लकड़ी के पुल की मरम्मत खुद ही कर दी। वन्यजीव विभाग द्वारा लगभग दो साल पहले थाजवास नाले पर बनाया गया था।
लोगों के अनुसार समय के साथ लकड़ी का यह पुल पूरी तरह से जर्जर हो गया था। नाला पार करने में मुश्किलें हो रही थीं।पर्यटकों और स्थानीय निवासियों ने पुल की मरम्मत की बार-बार मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पर्यटन क्षेत्र से जुड़े एक गाइड बशीर अहमद ने कहा कि पुल की हालत और पानी का स्तर बढ़ने के कारण वहां किसी भी समय कोई दुर्घटना हो सकती थी। इसलिए सभी स्थानीय लोगों ने मिलकर इसकी मरम्मत की ताकि कोई हादसा न हो।