फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर कश्मीर में चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भव्य और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर राजधानी श्रीनगर सहित पूरी कश्मीर घाटी में सुरक्षा के कड़े और बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मुख्य समारोह स्थलों से लेकर दूर-दराज़ के इलाकों तक चौकसी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने मंगलवार को श्रीनगर के बलिदान स्तंभ पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद संवाददाताओं को सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर के मुख्य समारोह स्थल पर परेड और फुल-ड्रेस रिहर्सल की तैयारियां जोरों पर हैं। आईजीपी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था केवल मुख्य कार्यक्रम स्थलों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे श्रीनगर शहर और घाटी के सभी जिलों में चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। हाल ही में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा जिलों में हुए आतंकी हमलों की जांच में प्रगति से जुड़े सवाल पर आईजीपी बिरदी ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही ठोस जानकारी सामने आएगी तो उसे मीडिया से साझा किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को आम जनता का पर्व बताते हुए आईजीपी ने नागरिकों से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें