फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शिक्षक वसीम को राष्ट्रपति के एट होम रिसेप्शन का न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के एक सरकारी शिक्षक को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वे राष्ट्रपति के ''एट होम'' रिसेप्शन में शामिल होंगे। उन्हें यह सम्मान स्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षक वसीम अहमद लोन ने स्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने लगातार अभिभावकों से संपर्क किया। उन्हें शिक्षित होने के फायदे बताए। उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इसके चलते अभिभावकों ने सरकारी स्कूल में बच्चों के दाखिले करवाए। साथी शिक्षक सबजार अहमद ने बताया कि लोन ने लगभग दो दशकों तक निस्वार्थ भाव से स्कूल की सेवा की है। उनके इन्हीं प्रयासों के चलते छात्र-छात्राओं की 10-12 बच्चे से बढ़कर 120 से पार हो गई है। कोई बच्चा स्कूल नहीं आता था, तो वे खुद उनके घर जाकर परिजनों से मिलते हैं। वे ईमानदारी से अपना शिक्षण कार्य करते हैं। नियमित रूप से स्कूल आते हैं। स्थानीय निवासी भी उनकी लगन की सराहना करते हैं। सरकारी शिक्षा प्रणाली पर जोर देते हुए लोन ने कहा कि शिक्षण राष्ट्र निर्माण का कार्य है। शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें