फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला में शान-ए-वर्मुल का आयोजन, समाज के नायकों को मिला सम्मान

विज्ञापन
बारामुला में शान ए वर्मुल का आयोजन। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बारामुला। जिले में शनिवार को शान-ए-वर्मुल का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन महीनों के दौरान एफएम रेडियो, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, पोस्टरों और पंपलेटों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके परिणामस्वरूप जिले के सभी आयु वर्ग के लोगों से बड़ी संख्या में नामांकन और सिफारिशें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

पुरस्कार विजेताओं का चयन स्थानीय जनता द्वारा किया गया और उन्हें सेना ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। इसमें 300 से अधिक लोग उपस्थित रहे। सम्मानित होने वालों में 10 वर्षीय मोहम्मद सईद भट से लेकर 66 वर्षीय शेख मुश्ताक अहमद तक शामिल रहे। इसके अलावा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मरहूम अरजुमंद मजीद को मरणोपरांत सम्मान दिया गया, जिसे उनकी पत्नी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल मनोज जोशी, वीएसएम, जीओसी डैगर डिवीजन रहे। कुल 20 प्रमुख हस्तियों को सार्वजनिक सेवा, शिक्षा, पर्यावरण, खेल, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, वीरता तथा राष्ट्र सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें