फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पट्टन में सेना ने अनाथ बच्चों के साथ साझा किया रोजा इफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। पवित्र रमजान महीने के दौरान आयोजित इस खास इफ्तार पार्टी में अनाथ बच्चों और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। इस कार्यक्रम में किलो फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग तुषार शर्मा भी मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ खुशी के पल साझा किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेना के अधिकारियों ने कहा कि रमजान का महीना हमें इंसानियत, सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है, और ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और प्रेम को बढ़ावा देते हैं। अनाथ बच्चों ने भी इस यादगार शाम के लिए खुशी और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेना के साथ बिताया गया यह समय उनके लिए बेहद खास और खुशी देने वाला रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें