पुंछ। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को पुंछ पुलिस ने नशा तस्करी के एक आरोपी को पकड़ा। उसके पास से हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी वार्ड नंबर 16 पुरानी पुंछ के तौर पर हुई है।
आरोपी के खिलाफ पुंछ थाने में एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की दोपहर जिले के पुंछ-मेंढर मार्ग पर दराधुलियां के मट्टी मोड़ के जलास पुलिस चौकी की तरफ से लगाए गए नाके पर जांच के दौरान ऑटो रिक्शा को रोका गया। उसमें सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान एक यात्री गुरजीत सिंह के पास से लगभग 9.38 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) मिला। पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर लिया और आरोपी को थाने लेकर पहुंची। संवाद