पुंछ। मेंढर में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तड़के के बीच पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की। सेना के चौकस जवानों ने ड्रोन पर 10 से 12 राउंड गोलाबारी कर ड्रोन को पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में खदेड़ दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। घटना को लेकर सेना ने किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार खूफिया एजेंसियां घटना से इंकार नहीं कर रही हैं। अधिक ऊंचाई पर होने के कारण ड्रोन को मार गिराने में सेना को सफलता नहीं मिली लेकिन गोलीबारी के बाद ड्रोन पीओजेके की तरफ लौट गया। संवाद