फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुलस्त्य नदी से मिला अढ़ाई से लापता बच्ची का शव

Thu, 04 Jun 2026 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के गांव साथरा में लापता हुई बच्ची का शव बुधवार दोपहर बाद पुलस्त्य नदी से मिला। बच्ची की पहचान इकरा फिरदोस (13) पुत्री मुश्ताक अहमद निवासी गांव अढ़ाई मोहल्ला बटि्टयां के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नदी से बाहर निकाल कर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार बच्ची 30 मई दोपहर को गांव अढ़ाई की मुख्य सड़क से लापता हो गई थी। इसके बाद परिजन ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें