फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मुस्लिम भाइयों को बधाई देने पहुंचे सिख और हिंदू भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। देश भर की तरह भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ जिला मुख्यालय पर भी शनिवार को ईद उल फितर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर स्थित मरकजी ईदगाह में ईद की सामूहिक नमाज का आयोजन किया गया। इसमें नगर तथा आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इमाम मौलाना मोहम्मद फारूक मिसबाही की अगुवाई में लोगों ने दुनिया और देश में अमन शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

वहीं इस अवसर पर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में सिख और हिंदू समुदाय के लोग भी ईदगाह के बाहर पहुंचे हुए थे। सभी ने गले मिल कर बधाई दी।
वहीं ईदगाह के बाहर जिला विकास उपायुक्त पुंछ अशोक कुमार शर्मा और एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन भी अन्य अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एजाज अहमद जान ने भी ईदगाह में नमाज अदा करने के उपरांत लोगों को बधाईयां दीं। उन्होंने अमेरिका और इस्राइल के हमलों में ईरान में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर इरान पर हमलों का विरोध किया
वहीं पुंछ में शिया समुदाय की तरफ से भी ईद सादगी से मनाई गई। सभी लोगों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांध कर ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के हमले का विरोध किया। सभी ने इमामिया जामा मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें