फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: ईद को लेकर पुंछ के बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ नगर के बाजारों में इन दिनों लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही है। इसके चलते बाजारों में दोपहिया वाहनों तक की आवाजाही नहीं हो पा रही है। लोग ईद की खरीदारी जोर शोर से कर रहे हैं। बाजारों में सबसे अधिक भीड़ कपड़ों,, कास्मेटिक, रेडीमेड, जूतों और मनियारी की दुकानों पर देखने को मिल रही है। ईद को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दुकानदार गुलजार जट्ट, अमजद हुसैन, यार मोहम्मद और रमीज अहमद का कहना है कि कोरोना के बाद इस बार खरीदारों की इतनी भीड़ देखने को मिल रही है। हमें उम्मीद नहीं थी कि इस बार इतनी भीड़ उमड़ेगी क्योंकि अभी अपरेशन सिंदूर को भी एक साल नहीं हुआ। यह पुंछ के लोगों की जिंदादिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें