पुंछ। जिले भर में नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के दौरान वीरवार को पुलिस स्टेशन मेंढर के एक दल ने 5 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को दबोचा। जिसकी पहचान गुलाम मुस्तफा पुत्र मोहि-उद-दीन निवासी गांव उछाद तहसील मनकोट के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मेंढर थाने में एफ आई आर नंबर 28/2026 दर्ज कर 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आज दोपहर को मेंढर पुलिस थाने के एक दल ने संगला मोड़ बेहरा में नाका लगा रखा था। जिस दोरान सखी मैदान की तरफ आ रहे उपरोक्त आरोपी ने पुलिस दल को देख कर भागने का प्रयास किया परन्तू पुलिस ने कुछ दूर तक पीछा करके उसे दबोच लिया और तालाशी के दोरान उसके पास से 5 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। संवाद