फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: 13 साल पुराने चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2026 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस स्टेशन गुरसाई की टीम ने चोरी के मामले में पिछले 13 वर्षों से फरार एक आरोपी मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद मंजूर निवासी फाम्बनार गुरसाई मेंढर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ राजोरी जिले के मंजाकोट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है और वह फरार चल रहा था। लुकआउट सर्कुलर के आधार पर उसे नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट (टी-3) पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया। उसकी हिरासत की सूचना मिलने पर गुरसाई पुलिस स्टेशन से एक पुलिस दल को नई दिल्ली भेजा गया। पुलिस दल ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसे वापस जिले में लाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें