फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लखनपुर में पशु तस्करी के प्रयास नाकाम, 28 पशु बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस टीम ने डिस्पैच प्वाइंट पर की नाकेबंदी,वाहनों की जांच में पकड़े गए तस्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के दो अलग अलग प्रयास विफल करते हुए 28 पशुओं को मुक्त करवाया है। तस्करी मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने डिस्पैच प्वाइंट, राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध ट्रकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। इनमें से एक ट्रक नंबर जेके02बीएम-1426 चालक की पहचान सलमान खान निवासी नगरोटा जम्मू के रूप में हुई है। वहीं दूसरे ट्रक संख्या जेके03डी-9570 से भी पशुओं को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया। आरोपी वाहन चालक की पहचान शकूर अहमद उर्फ सोनू निवासी राजीव नगर, नरवाल जम्मू के रूप में हुई है। दोनों ट्रक पंजाब से जम्मू कश्मीर की ओर आ रहे थे। पुलिस ने 11/पीसीए अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें