फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कटड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार चालक की मौके पर मौत; मुंबई निवासी दंपति घायल

Sun, 01 Nov 2026 07:24 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ

सार

कटड़ा मार्ग के सालडी भागा में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में कार चालक यशपाल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मुंबई निवासी दंपति घायल हो गया।
Register For Event
विज्ञापन
कटड़ा भीषण सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटड़ा मार्ग पर सालडी भागा में रविवार शाम हुए एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई,वहीं मुंबई निवासी दंपति घायल हुई। बताया जाता है कि मुंबई निवासी जतिंदर शर्मा पुत्र पृथ्वी नाथ शर्मा और उनकी पत्नी पूजा गुप्ता श्री शिवखोड़ी धाम से भोलेनाथ के दर्शन कर वापिस श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर लौट रहे थे।

विज्ञापन


भागा क्षेत्र एक तेज रफ्तार की कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस की गति तेज थी और कार काफी दूर तक घिसटती चली गई। कार चालक यशपाल शर्मा निवासी कारुआ की मौके पर ही मौत हो गई। कटड़ा से रियासी की तरफ लौट रहे स्वास्थ्य कर्मी भानु प्रताप ने दोनों घायलों को अपने वाहन में बिठा कर जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में किया गया,जिन्हें सिर और पीठ पर चोटे आई है। जतिंदर शर्मा की दाई बाजू में फ्रेकचर हुआ है। मृतक यशपाल शर्मा का शव की एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल के शवगृह में लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें