कठुआ। जिला पुलिस की स्पेशल ब्रांच टीम ने शुक्रवार को एक महिला को गांजा सहित गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार टीम ने इस मामले में शांति (65) पत्नी स्व. रमेश्वर निवासी वार्ड नंबर 15 कठुआ को पकड़ा। तलाशी के दौरान उससे 692 ग्राम गांजा और छह हजार रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार महिला को गांजा और नकदी सहित पुलिस पोस्ट हटली कठुआ को कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद