हीरानगर (ब्यूरो)। राजबाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाग नाले के पास नाके पर पंजाब से अवैध रूप से लायी जा रही शराब की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से पंजाब में बेची जाने वाली 18 बोतल शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान सांवर सिंह निवासी बमियाल, जिला पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। राजबाग थाना पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को कुछ समय से पंजाब से लगते क्षेत्रों में पंजाब में बेचे जाने वाली शराब की तस्करी की सूचना मिल रही थी। रविवार की सुबह करीब पौने दस बजे पुलिस को गुप्ता सूचना मिली। इसी के आधार पर नाका लगाकर पंजाब की तरफ से राज्य में प्रवेश कर रहे एक मोटरसाइकिल (पीबी18पी-9463) को रोक कर तलाशी ली गई। इस दौरान मोटरसाइकिल चालक सांवर सिंह के कब्जे से शराब बरामद हुई।