फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उत्साहित होने की जरूरत नहीं': जम्मू-कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान पर बोले डीपी पांडे, जानिए ऐसा क्यों कहा?

Thu, 20 Aug 2026 12:26 PM IST
Rahul Kumar Tiwari एएनआई, लेह

सार

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताए जाने पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीपी पांडे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इस तरह के बयान को लेकर बहुत उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। 
Register For Event
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीपी पांडे और सर्जियो गोर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए बयान पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीपी पांडे ने प्रतिक्रिया दी है। सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया था।

विज्ञापन


डीपी पांडे ने कहा कि देश के भीतर सभी जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इस तरह के बयान को लेकर बहुत उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने क्षेत्रीय परिस्थितियों का जिक्र करते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान के अंदर उथल-पुथल की स्थिति है। पाकिस्तान ने अमेरिका को अपनी तरफ करने के लिए काफी प्रयास किए हैं, खासकर ईरान के साथ अमेरिका के संबंधों को देखते हुए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने युद्धविराम की बात करने के लिए भी तमाम प्रयास किए। डीपी पांडे ने कहा कि एक बात स्पष्ट है कि अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्तान का एक साधन के रूप में इस्तेमाल किया है और अब उसकी बोलचाल की भाषा बदल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें