दौसा का कालोता में शनिवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया जब एक युवक की दौड़ते समय तबीयत खराब होने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने दिल्ली पुलिस में भर्ती परीक्षा दी थी, जिसमें वह पास हो गया था। पिछले कई दिनों से वह फिजीकल टेस्ट की तैयारी कर रहा था।
दरअसल दौसा के कोलवा थाना इलाके में कालोता गांव में शनिवार सुबह सुरेंद्र की मौत हो गई। सुरेंद्र कई दिनों से दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा था। प्राथमिक रूप से कहा जा रहा है कि दौड़ने के दौरान ही उसे हार्ट अटैक आ गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र ने दिल्ली पुलिस की परीक्षा दी थी। लिखित परीक्षा में वह पास हो गया था। इसके बाद आने वाली 6 जुलाई को उसका फिजिकल टेस्ट होना था। फिजिकल टेस्ट के लिए वह पूरी मेहनत कर रहा था। कई दिनों से दिन में दो बार सुबह और शाम को दौड़ लगाकर तैयारी कर रहा था। लिखित में पास होने के बाद वह फिजिकल में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता था। वह अव्वल आना चाहता था।