पेरू के रिओज में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने गर्भवती महिला के पेट पर गोली चला दी। इस खूनी मंजर के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया। इस दर्दनाक हादसे में घायल महिला ने अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया।
मारी जानी वाली महिला का नाम ऑलीगेरिया ओबलीटॉस अर्लकॉन है और उसके घर के सामने उसे गोली मारी गई। मिरर की खबर के मुताबिक अर्लकॉन अपनी बहन के घर जाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में उसके साथ क्या होने वाला है?