फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yusuf Pathan: 'अदीना मस्जिद' को लेकर यूसुफ पठान के पोस्ट से विवाद, भाजपा ने बताया 'आदिनाथ मंदिर'

Sat, 18 Oct 2025 08:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कुछ यूजर्स ने कहा कि यूसुफ पठान जिस स्मारक की बात कर रहे हैं, वह एक मंदिर के ऊपर बना हुआ है। यूजर्स ने अपने दावे के पक्ष में कई ऐतिहासिक हवाले भी दिए। वहीं कुछ यूजर्स ने आदिनाथ मंदिर के दावों को सिरे से खारिज किया। 
Register For Event
विज्ञापन
यूसुफ पठान ने साझा की तस्वीरें - फोटो : एक्स/यूसुफ पठान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद हो गया है। दरअसल यूसुफ पठान ने बंगाल के मालदा स्थित अदीना मस्जिद का दौरा किया। पठान ने अदीना मस्जिद में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और अदीना मस्जिद को ऐतिहासिक बताया। इस पर बंगाल भाजपा ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि 'सही है- आदिनाथ मंदिर'।
विज्ञापन


यूसुफ पठान के पोस्ट से हुआ विवाद
यूसुफ पठान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'पश्चिम बंगाल के मालदा की अदीना मस्जिद, एक ऐतिहासिक मस्जिद है, जिसका निर्माण 14वीं शताब्दी में सुल्तान सिकंदर शाह ने कराया। सुल्तान सिकंदर शाह, इलियास शाही सल्तनत के दूसरे शासक थे। 1373-1375 के बीच बनी ये मस्जिद उस समय भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे बड़ी मस्जिद थी, जो इस क्षेत्र की स्थापत्य कला की भव्यता को दर्शाती है।' यूसुफ पठान के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया कि 'सही है- आदिनाथ मंदिर'। 



इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि यूसुफ पठान जिस स्मारक की बात कर रहे हैं, वह एक मंदिर के ऊपर बना हुआ है। यूजर्स ने अपने दावे के पक्ष में कई ऐतिहासिक हवाले भी दिए। वहीं कुछ यूजर्स ने आदिनाथ मंदिर के दावों को सिरे से खारिज किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BrahMos: रक्षा मंत्री राजनाथ और सीएम योगी आज रवाना करेंगे ब्रह्मोस की पहली खेप, साबित होगा मील का पत्थर
विज्ञापन


बीते साल भी हुआ था मंदिर-मस्जिद विवाद
बीते साल एक पुजारियों के समूह ने मस्जिद में हिंदू अनुष्ठान किए थे, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ। वृंदावन स्थित विश्वविद्या ट्रस्ट के अध्यक्ष और पुजारी हिरण्मय गोस्वामी ने दावा किया कि उन्होंने अदीना मस्जिद में हिंदू देवी-देवताओं को देखा है और उन्होंने दावा किया कि यह मस्जिद एक हिंदू मंदिर के ऊपर बनी हुई है। हालांकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह मुस्लिम स्थापत्य कला का नमूना है। इसका निर्माण सिकंदर शाह ने कराया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें