फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में पटाखा फैक्टरी में धमाका, चार गंभीर रूप से घायल

Sat, 10 Jan 2026 04:54 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के चंपाहाटी में पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। धमाके से फैक्टरी और आसपास के घरों को भारी नुकसान पहुंचा। घायलों को बारुईपुर और कोलकाता के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 

Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को एक पटाखा बनाने की फैक्टरी में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट दोपहर करीब 1 बजे चंपाहाटी इलाके में स्थित फैक्टरी में हुआ। धमाका इतना तेज था कि फैक्टरी की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और आसपास के कई घर भी प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्फोट की आवाज बहुत तेज थी और फैक्टरी की एस्बेस्टस की छत उड़ गई।

घायलों में से तीन की पहचान गौर गंगोपाध्याय, किशन मंडल और राहुल मंडल के रूप में हुई है, जबकि चौथे घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सभी घायलों को जलने की गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत बारुईपुर और कोलकाता के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा बंगाल बनाम ईडी विवाद: पहले ममता सरकार ने दाखिल किया कैविएट, अब एजेंसी ने भी लगाए आरोप

आग बुझाने में जुटी दमकल की गाड़ियां
विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक जांच के लिए मौके से नमूने भी जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- मलयालम भाषा विधेयक पर सियासी रार: क्या केरल में दूसरी भाषाओं पर लगेगी रोक? CM विजयन ने कही ये बात; जानें सबकुछ

शुरुआती जांच में सामने आई ये बड़ी वजह
बता दें कि इस पूरे हादसे को लेकर प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अनुभवहीन मजदूरों द्वारा विस्फोटक सामग्री को गलत तरीके से संभालने के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में शादी-ब्याह के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे। गौरतलब है कि इसी चंपाहाटी इलाके में दिसंबर 2024 में भी एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें