इधर पश्चिम बर्धमान में आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने बकतरनगर हाईस्कूल में पोलिंग बूथ पर मौजूद टीएमसी एजेंट पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी टोपी पर ममता बनर्जी का फोटो लगाया हुआ है। जिस पर टीएमसी अधिकारी का कहना है कि वो अस्वस्थ हैं और उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।
ममता बनर्जी हारने के डर से ऐसा कर रही हैं - भाजपा उम्मीदवार
हालांकि भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि मतदान के समय पोलिंग एजेंट ऐसी किसी चीज को नहीं पहनेंगे, जिस पर पार्टी का चिह्न या पार्टी नेता का फोटो लगा हो। ये ममता बनर्जी की रणनीति है क्योंकि वो जानती हैं कि यहां उन्हें कोई वोट नहीं डालेगा। उनका समय खत्म हो गया है। भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि वो इसकी शिकायत करेंगी।